राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गौधाम योजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि गौधाम योजना के अंतर्गत पहले चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किया जाना है। गौधाम में स्थानीय निकायों द्वारा निराश्रित घुमंतु पशु, जब्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जाएगा।

योजना का उद्देश्य निराश्रित घुमंतु गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन, गौ उत्पाद को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम विकसित करना, प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करना, जन-जन को गौसेवा के लिए प्रेरित करना, नस्ल सुधार करना, रोजगार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला स्तरीय समिति अशासकीय अध्यक्ष जीवन लाल जंघेल, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक पशुधन विकास डॉ. अनूप चटर्जी, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी, विकासखंड के अशासकीय सदस्य उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । किसानों द्वारा खरीफ की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में इस…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा मातृ-शिशु…
रायपुर राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए…
रीवा/भोपाल/इंदौर/विदिशा/मैहर मध्यप्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में दो आर्यिका माताओं के दर्दनाक निधन के…