राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सेवा सेतु केन्द्र तहसील कार्यालय छुरिया के प्रबंधक महेश्वर पटेल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पटेल द्वारा सेवा सेतु केन्द्र में प्राप्त कुल आवेदनों में से 97.73 प्रतिशत आवेदनों का सफल अनुमोदन कराया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ के सेवा सेतु केन्द्र संचालक देवेन्द्र पटेल को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा प्राप्त कुल आवेदनों में से 97.55 प्रतिशत आवेदनों का अनुमोदन सुनिश्चित किया गया है। कलेक्टर ने दोनों संचालकों से सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु परियोजना के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन में सेवा सेतु केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभाग के सेतु परिक्षेत्र और…
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…