छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य भेंट

– जिले में चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल एवं अन्य कार्यक्रमों की उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में डिप्टी रिप्रेजेंटेटिव ऑपरेशन्स शारदा थापालिया एवं सीएफओ विलियम हनलॉन जूनियर शामिल थे। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि जिले में यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। युवोदय कार्यक्रमों ने युवाओं को सामाजिक बदलाव लाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु सशक्त बनाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि पोट्ठ लईका पहल कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी और नवीन तरीकों के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव को ओडीएफ प्लस बनाया जा रहा है। यूनिसेफ के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 60-6-1024x576.jpeg

उल्लेखनीय है कि जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिले में चलाए जा रहे युवोदय जैसे प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया गया। जिले में युवोदय द्वारा बाल विवाह, किशोर पोषण और शिक्षा में अभिभावक सहभागिता जैसे मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लाइका पहल के सत्र में भाग लिया। थापालिया ने जिले में बच्चों के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की।

kgnews

Recent Posts

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

8 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

16 minutes ago
CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

36 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

38 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

44 minutes ago
CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

58 minutes ago