कोरबा. प्रेमी जोड़े की खेत में पेड़ पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश की सूचना पुलिस को दी. उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी है. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है. प्रेमी जोड़े की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना स्थल से पर्स, रुमाल और एक बाइक मिली है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. आसपास गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है.
रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…
रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…
अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…