छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर से श्रेष्ठ आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स ने की मुलाकात

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव से आज कलेक्टर कक्ष में देश के श्रेष्ठ आपदा मित्र के लिए चयनित राजनांदगांव जिले के आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र कुमार साहू तथा कुमारी अनुसुइया साहू ने मुलाकात की। कलेक्टर ने आपदा मित्रों को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए अवसर प्रदान होने और गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित होने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान आपदा मित्रों ने अपना अनुभव साझा किए।  
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देश के 150 श्रेष्ठ आपदा मित्रों का चयन गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए अवसर प्रदान किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राजनांदगांव जिले के दो आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र कुमार साहू तथा कुमारी अनुसुइया साहू का चयन किया गया तथा सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा कार्य करने के लिए देश के सभी 150 आपदा मित्रों को 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ भोज में शामिल हुए तथा राष्ट्रपति भवन भ्रमण किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में एनडीएमए के साथ सभी आपदा मित्रों ने परेड में गेस्ट स्वयंसेवक के रूप में भाग लिया। सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में गृहमंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री के साथ आपदा मित्र स्वयंसेवकों का संवाद हुआ।

kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

9 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

9 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

9 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

10 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

10 hours ago