छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न

राजनांदगांव | कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन समारोह गत रविवार के दिन ढोल मंजीरे की थाप पर बैसवारी फाग गायन के साथ हर्षाेल्लास से संपन्न हुआ। स्थानीय सामाजिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव, बांधा बाजार एवं अंबागढ़ चौकी से आये विप्रजनों ने परंपरागत फाग गायन में सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. अरूण शंकर दीक्षित, ऋषि कुमार तिवारी, प्रकाश शुक्ला, प्रो. आर. पी. दीक्षित, डॉ. सूर्यप्रकाश द्विवेदी, विष्णु दत्त तिवारी, करूणा शंकर तिवारी, अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सचिव अजय शुक्ला एवं उमाकांत बाजपेयी ने दीप प्रज्जवलित किया एवं मां सरस्वती का पूजन किया। इसके पश्चात् प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी को अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार में पुरस्कृत होने पर शाल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर समाज के पं. विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिये जाने की घोषणा पर करतल ध्वनि से उन्हें बधाई दी गई एवं समाज के सदस्यों ने इसे हर्ष एवम गर्व का विषय बताया। इसके पश्चात् राजनांदगांव, बांधा बाजार एवं अंबागढ़ चौकी के विप्रजनों ने संयुक्त रूप से ढोल मंजीरे की थाप पर बैसवारी फाग की धुन छेड़ी जो देर शाम तक गूंजती रही। कार्यक्रम में जगदीश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, कार्तिकेय मिश्रा, निर्मल शुक्ला, दिनेश अवस्थी, प्रभात तिवारी, अरूण शुक्ला, अखिल शुक्ला, शैलेष शुक्ला, विवेक शुक्ला, सुरेन्द्र दुबे, विकास शुक्ला, मदन मोहन मिश्रा, नीरज बाजपेयी, ओंकार दीक्षित, धीरज द्विवेदी, अनिल तिवारी, अरूण बाजपेयी, अनिल बाजपेयी, निर्मल शुक्ला, अजय मिश्रा, सुशील तिवारी, अविनाश अवस्थी, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, सुनील बाजपेयी, भूपेन्द्र बाजपेयी, शैलेन्द्र बाजपेयी, आदित्य बाजपेयी, बांधाबाजार से उमाकांत बाजपेयी, अवधेश शुक्ला, प्रदीप बाजपेयी, कमलेश बाजपेयी, नरेश मिश्रा तथा शौर्य शुक्ला, अंबागढ़ चौकी से बचनेश त्रिपाठी, देवी शंकर बाजपेयी, अवधेश त्रिपाठी, सत्यम बाजपेयी, सोनल तिवारी, प्रथम त्रिपाठी, प्रणय त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, रीसू बाजपेयी, अविनाश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी सहित महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अवस्थी, आमोद दीक्षित, गीता तिवारी, संध्या त्रिवेदी, योगमाया शुक्ला, डॉ. इंदुमति तिवारी, शक्ति मिश्रा, शशि तिवारी, मोहिनी शुक्ला, सुषमा शुक्ला, मनीषा शुक्ला, स्वाती शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

9 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

11 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

13 minutes ago
CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…

16 minutes ago
CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

26 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

29 minutes ago