राजनांदगांव : कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने टप्पा उपकेन्द्र के लिए नई 33 के0व्ही0 लाइन का किया शुभारंभ

73 लाख रुपये की लागत वाले इस नई लाइन से 24 ग्रामों के लगभग 08 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

राजनांदगांव | मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजना के अंतर्गत 73 लाख रूपये की लागत से टप्पा उपकेन्द्र के लिए 33 के0व्ही0 नई लाइन का निर्माणकर विद्युत प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ीकृत किया गया है। जंगलपुर (इंदामरा) स्थित 132 के.व्ही. उच्चदाब उपकेंद्र में इस नये लाइन का ऊर्जीकरण राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता रविन्द्र गोस्वामी, मुकेश कुमार साहू, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता रविन्द्र कुमार गोस्वामी ने बताया कि जंगलपुर (इंदामरा) स्थित 132 के.व्ही. उच्चदाब उपकेंद्र से टप्पा तक 05 कि.मी. 33 के.व्ही. नई लाइन खींचकर टप्पा उपकेन्द्र को जोड़ा गया है। पहले इस 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र के लिए विद्युत की सप्लाई 33 के.व्ही. तुमड़ीबोड़ फीडर से किया जाता था जिसके कारण अंतिम छोर तक लोड एवं वोल्टेज की परेशानी आती रहती थी। चूंकि वर्तमान में ग्राम विचारपुर नवागांव एवं डुन्डेरा में नये 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है जिसकी वजह से 33 के.व्ही. की नई लाइन की नितांत आवश्यकता थी। नये 33 के.व्ही. टप्पा फीडर के निर्माण एवं ऊर्जीकरण से लगभग 24 ग्रामों के 08 हजार कृषक एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

55 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

55 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago