राजा रघुवंशी मर्डर केस: शिलोम के घर से मिले सोनम का लैपटॉप और गहने, आज भी इंदौर में जांच करेगी मेघालय पुलिस

इंदौर
 इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस की टीम के हाथ एक बड़ा सबूत लगा है. कुछ दिन पहले पुलिस की टीम 3 आरोपियों को लेकर शिलांग गई थी. शनिवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स को लेकर शिलांग एसआईटी की टीम फिर इंदौर पहुंची. पुलिस को राजा और सोनम के गायब हुए गहने और लैपटॉप की तलाश थी. इस बीच पूछताछ में शिलोम जेम्स ने खुलासा किया कि उसी ने गहने और लैपटॉप गायब किया था. उसने सभी चीजों को रतलाम में अपने ससुराल लाकर छिपा दिया था. इसके बाद पुलिस की टीम फौरन इंदौर से रतलाम पहुंच गई.

शिलांग एसआईटी की टीम ने रतलाम से सोनम और राजा के गोल्ड ज्वेलरी जब्त कर लिया है. इसके बाद राजा के भाई विपिन को भी क्राइम ब्रांच थाने बुलाया गया. विपिन से करीब 1 घंटे पुलिस ने बातचीत की और राजा और सोनम के गहने दिखाए. पुलिस ने सोने की चेन, अंगूठी मंगलसूत्र, पायल और बिछिया बरामद कर दिया है. ज्वेलरी के साथ लैपटॉप और पेन ड्राइव भी मिला है.

राजा के भाई ने दिया बड़ा बयान

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि पुलिस ने पूछा कि शादी में क्या रकम चढ़ाई थी, क्या-क्या दिया था, इसके बारे में पूछताछ की. इसे लेकर पुलिस को मैंने सारी जानकारी दी है. शादी में हमने रानी हार, अंगूठी, चेन दिया था. इसकी जानकारी दी है. राजा की चेन तो मुझे दिखाई नहीं है. रतलाम से जो चीजें बरामद की गई है, उसे दिखाया नहीं है.

सुबह से चल रही थी सुगबुगाहट
शिलांग एसआईटी के रतलाम आने की सूचना रविवार की सुबह से ही शहर में फैल गई थी। दोपहर तक टीम नहीं पहुंची। माणकचौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी व्यापारी के यहां पहुंचने की कई बार सूचनाएं निकली लेकिन हकीकत से परे रही। आखिरकार दोपहर करीब तीन बजे पुख्ता सूचना मिली कि शिलांग एसआईटी की टीम औ‌द्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना पहुंची है।

ससुराल में नहीं मिला मनोज गुप्ता शिलॉन्ग एसआईटी की टीम ने इंदौर-रतलाम बायपास के एक ढाबे पर कई घंटे तक सीनियर अफसरों से बात की। इसके बाद रतलाम के मंगलमूर्ति नगर में जाकर सर्चिंग की। स्थानीय औद्योगिक थाने की पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। टीम जब शिलोम के ससुराल पहुंची तो यहां ससुर मनोज गुप्ता नहीं मिले।

टीम ने आसपास वालों से बात की तो पता लगा कि उन्हें मनोज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एसआईटी का मानना है कि शिलोम के गिरफ्तार होने के बाद से ही मनोज को इस मामले में अपना नाम आने का डर था। इसके चलते वो फरार हो गया।

एसआईटी ने नहीं दिया कोई जवाब
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम आई शिलांग एसआईटी में चेरापूंजी के एसएचओ और एक अन्य साथ थे। मीडियाकर्मियों ने पहले पुलिस थाना और बाद में मंगलमूर्ति कॉलोनी में उनसे आरोपी, उसकी भूमिका, बैग आदि के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की किंतु उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सिलोम जेम्स (Silom James) वही प्रॉपर्टी ब्रोकर है, जिसने हत्याकांड के आरोपी विशाल को फ्लैट किराए पर दिलवाया था। फ्लैट में राज और सोनम ने फरारी काटी थी। 

कभी-कभार आते थे बेटी-दामाद
मंगलमूर्ति कॉलोनी में दोपहर में जैसे ही पुलिस मनोज गुप्ता के मकान के सामने पहुंची तो आसपास रहने वाले भी चौंक गए। पड़ौसियों का कहना था कि गुप्ता दंपती बहुत सीधे इंसान हैं। उनकी दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री ने जेम्स से प्रेम विवाह किया हुआ है जबकि छोटी बेटी इंदौर में पढ़ाई कर रही है। इस कॉलोनी में गुप्ता ने एक साल पहले ही मकान लिया था। वे आईसीआईसी प्रोडेंशियल का काम करते हैं। पड़ौसियों ने बताया कि बड़ी बेटी और दामाद त्योहार पर आते थे। पड़ोंसियों ने यह भी बताया कि बड़ी लड़की और दामाद इतने खुले विचारों के थे कि वे साथ में सिगरेट आदि का सेवन भी करते थे।

एसआईटी ने किचन से बरामद किया बैग
एसआईटी (Shillong SIT) की टीम और पुलिस के घर के अंदर जाने के बाद टीम ने जेन्स की निशानदेही पर घर के किचन में एक बैग बरामद किया। यह बैग जेन्स या उसकी पत्नी जूही ने ही यहां छिपाकर रखा था। बैग के अंदर रखे हुए सामानों का शिलांग एसआईटी ने आईए टीआई गायत्री सोनी व पुलिसकर्मियों के सामने पंचनामा बनाकर जब्त कर लिया। यहां से टीम वापस जेम्स को लेकर निकली जबकि दोनों युवतियां इसी मकान में रुक गई।

लोकल पुलिस के साथ पहुंची टीम
शिलांग एसआईटी दोपहर में दो कारों में औ‌द्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पहुंची। एक कार में अफसर, सिलोम जेम्स और दूसरी कार में उसकी पत्नी जूही और साली थी। थाने से लोकल पुलिस की मदद से एसआईटी सिलीम जेम्स को लेकर उसके ससुराल मंगल मूर्ति कॉलोनी पहुंची। मकान नंबर 56 पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर आरोपी सिलीम जेम्स, उसकी पत्नी जूही, साली और एसआईटी सहित रतलाम पुलिस अंदर दाखिल हुई और दरवाजा बंद करके किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी।

शिलोम के ससुराल से मिला बैग
शिलांग पुलिस की टीम शिलोम जेम्स की निशानदेही पर रतलाम के मंगल मूर्ति नगर पहुंची थी. यहां उसके एक रिश्तेदार के घर से बैग बरामद किया गया. माना जा रहा है कि इसी बैग में शिलोम में गहने छिपाए थे. बताया जा रहा है कि सोनम शिलांग से आकर इंदौर में छिपी हुई थी. इसी दौरान शिलोम ने उसकी ज्वेलरी से भरा बैग इंदौर से लाकर रतलाम अपने ससुराल में छिपा दिया था.

बता दें कि 23 मई को शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने पहले राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, फिर उसे प्रेमी राज कुशवाहा और हत्या करने वाले 3 आरोपी आकाश राजपूत, विक्की चौहान और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया था. फिलहाल सभी शिलांग जेल में है.शिलांग से आकर सोनम इंदौर में एक फ्लैट में रुकी थी. इस फ्लैट को प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स ने किराए पर लिया था.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

6 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

6 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

6 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

6 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

7 hours ago