छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 6 लोगों पर किया हमला

शहर के व्यापारिक क्षेत्र गंज लाइन की घटना, रोकथाम के लिए कोई उपाए नहीं, भय का माहौल

राजनांदगांव शहर के हर गली में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते राहगीरों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं। रविवार को शहर के व्यापारिक क्षेत्र गंज लाइन में आवारा कुत्तों ने 6 लोगों को काटा। इस घटना से गंज लाइन सहित शहरभर में भय का माहौल है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।बावजूद इसके निगम प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने व बधियाकरण करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। निगम की अनदेखी से शहरवासी कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।

राह चलते लोगों पर हमला करने से डरे, सहमे हैं

रविवार को आवारा कुत्ते ने गंज लाइन क्षेत्र में राह चलती एक 10 साल की बालिका निकिता को काट लिया। कुत्ते ने साइकिल से काम पर जा रहे मजदूर कुलेश्वर के पैर को भी काट लिया। इसके अलावा एक युवक दुलेश्वर सहित दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों ने कुत्ते के आतंक की सूचना नगर निगम को दी। बताया जा रहा है कि निगम व पशु चिकित्सा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कुत्ते की खोजबीन शुरू की। आवारा कुत्ते को आऊटर में भगाया गया है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago