छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव | बसंतपुर क्षेत्र में कोड़ी खाना भूमि को शासकीय और सार्वजनिक हित में मुक्त कराने की मांग पर धरना-प्रदर्शन जारी है। कोड़ी खाना भूमि मुक्ति करण आंदोलन के तीसरे चरण में सोमवार को बसंतपुर के सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। आंदोलनकारियों ने कहा कि कुष्ठ रोग उन्मूलन के बाद इस बेशकीमती जमीन का उपयोग क्षेत्र विकास, खेल मैदान, पार्क या दूसरे जनोपयोगी कामों के लिए आरक्षित किया जाए।

धरना स्थल पर आंदोलन के प्रणेताओं ने बताया कि कोड़ी खाना की यह भूमि करीब 99 वर्षों के लिए एक अमेरिकी मिशनरी संस्था को लीज पर दी गई थी। कुष्ठ रोग उन्मूलन के बाद लेप्रोसी अस्पताल पूरी तरह बंद हो चुका है। वहां पहले रहने वाले परिवारों का पुनर्वास प्रशासन ने आशा नगर में कर दिया है।

आंदोलनकारियों ने कहा कि अब इस भूमि की मूल जरूरत खत्म हो चुकी है। नियम के मुताबिक जमीन को वापस शासन के अधीन लेकर जनहित में उपयोग होना चाहिए। लोगों के हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां और बैनर थे। इस दौरान सुनील सेन और पूर्व पार्षद दीपक यादव ने बताया नायब तहसीलदार धरना स्थल पहुंचे। आंदोलनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग लोगों ने रखी कि कोड़ी खाना भूमि बसंतपुर वासियों के लिए आरक्षित की जाए। भूमि से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

kgnews

Recent Posts

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

भोपाल  देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोग बड़ी शिद्दत से दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार…

19 minutes ago
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी…

30 minutes ago
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

भोपाल  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…

2 hours ago
CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

2 hours ago
CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…

2 hours ago