छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गैंदाटोला उपकेन्द्र में नया 3.15 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर किया गया ऊर्जीकृत

इसके क्रियाशील हो जाने से 11 ग्रामों के उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव उपसंभाग के ग्राम गैंदाटोला में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 1.60 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि करते हुए 3.15 एम0व्ही0ए0 का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इस प्रकार गैंदाटोला उपकेन्द्र की क्षमता 6.60 एम0व्ही0ए0 से बढ़कर 8.15 ए0व्ही0ए0 हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अथक प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से गैंदाटोला उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद साहू ने बताया कि गैंदाटोला उपकेन्द्र में 1 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से स्थापित नये 3.15 एम0व्ही0ए0 का पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से ग्राम लुलीकसा, आलीवारा, फगरूटोला, जयसिंगटोला, खपराभाट, कुहीखुर्द, सोनवानीटोला, पर्थराटोला, फाफामार, मेटेपार एवं लुडकाबोड़ के 1950 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक शिरीष सेलट एवं अधीक्षण अभियंता एस. कंवर ने कार्यपालन अभियंता, पी0सी0 साहू, ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता आर0 पी0 ठाकुर, जनक साहू, एस0 पी0 ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता धनेश्वरी चन्द्रवंशी और उनकी टीम की सराहना की है।    

kgnews

Recent Posts

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

16 minutes ago
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

21 minutes ago
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…

1 hour ago
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…

1 hour ago
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago