राजनांदगांव , शहर के गांधी चौक क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा शातिर अपराधी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं।
गांधी चौक में 24- 25 अप्रैल की दरम्यानी रात प्रार्थी अनुप यादव उर्फ मुंडू अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। वहां केक काटने के बाद विवाद की स्थिति बनी, जिसमें आरोपी राकेश श्रीवास और उसके साथी राकेश सोनी उर्फ तूफान ने अनुप के गले पर चाकू से वार करने की कोशिश की।
बचाव के दौरान अनुप के हाथ में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राकेश श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं फरार बदमाश राकेश सोनी ऊर्फ तूफान की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।









