राजनांदगांव : चुनौतियों के बीच आध्यात्मिकता को अपनाना आवश्यक : पुष्पा दीदी…

राजनांदगांव , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मकुमारीज द्वारा लाल बाग स्थित वरदान भवन में एक विशेष महिला सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक जीवन के महत्व को समझा और राजयोग ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और समाज में महिलाओं की भूमिका तथा आध्यात्मिक मूल्यों का महत्व बताया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में जीवन की चुनौतियों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच आध्यात्मिकता को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि मन को मजबूत और स्थिर बनाना है तो राजयोग ध्यान का अभ्यास करना जरूरी है। राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक बना सकता है, आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है और जीवन में शांति तथा संतुलन स्थापित कर सकता है। महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं। यदि महिलाएं मानसिक रूप से सशक्त और आध्यात्मिक रूप से जागरूक होंगी तो पूरा परिवार और समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी को नियमित रूप से राजयोग ध्यान का अभ्यास करने की अपील की।

रुही और नाव्या ने दी नृत्य की प्रस्तुति कार्यक्रम की शुरुआत में कुमारी रूही एवं नाव्या द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। उनके आकर्षक एवं भावपूर्ण नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाते हुए उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को आध्यात्मिक संदेशों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पार्षद प्रियंका कुरंजरेकर, पार्षद झमित सेन, माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष सुषमा राठी, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष मंजू खोखरिया, शीला गांधी, कस्तूरबा महिला मंडल अध्यक्ष अल्का जानी, अर्चना दास सहित अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

7 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago