छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव| जिला साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को जिला साहू सदन, बसंतपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के साथ समाज सेवा के उद्देश्य से निशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे पूजन-अर्चना से होगी।

इसके बाद 12.30 से 1.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1.30 से 2 बजे तक अतिथियों का स्वागत एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 2 से 2.30 बजे तक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन और आशीर्वचन होगा। वहीं, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित रहेगा।

जिला साहू संघ ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। संघ ने सभी आजीवन सदस्यों, तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों तथा साहू समाज के स्वजनों से सपरिवार समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

kgnews

Recent Posts

शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर  सरगुजा जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की उत्साहपूर्ण शुरुआत जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव…

27 minutes ago
भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

भोपाल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये…

32 minutes ago
97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने

97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने

सलकनपुर   सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए…

46 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स…

47 minutes ago
सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रक्रिया को तकनीक…

47 minutes ago
म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।

म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।

ग्वालियर   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश  विधानसभा  सत्र में…

58 minutes ago