राजनांदगांव. जिले में लंबे समय से रेत घाट बंद पड़े थे। इससे रेत को लेकर दिक्कतें आ रहीं थीं। निर्माण कार्य के लिए लोगों के दूसरे जिले से महंगेदर पर रेत मंगानी पड़ रही थी। गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से नई खनिज नीति के तहत जिले के चार रेत खदानों की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नीलामी कराई गई।
लॉटरी से रेत घाट आबंटित किए गए। डोंगरगांव ब्लॉक के भोथली रेत घाट की लॉटरी तुषार वर्मा के नाम पर निकली। राजनांदगांव ब्लॉक के धीरी रेत घाट संदीप कुमार गुप्ता के नाम पर गया है।
डोंगरगांव ब्लॉक के कोटरासरार रेत खदान का संचालन चुरेन्द्र कुमार करेंगे। वहीं डोंगरगांव ब्लॉक के ही अर्जुनी रेत खदान के लिए लॉटरी में दिलराज पटेल के नाम सामने आया है। लॉटरी में चयनित नामों को अब खनिज नियमों के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…
रायपुर ’आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शर्मा’ मोहला…
भोपाल भीषण गर्मी के चलते आइसक्रीम की मांग बढ़ने के साथ-साथ मिलावट की आशंका जताई…
रायपुर नगर पालिक निगम केारबा के 09 वार्डो में आज 01 करोड़ 80 लाख रूपये…