छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में 1200 से अधिक घरों का बिल शून्य डॉ. सिंह बोले- नांदगांव प्रदेश में अग्रणी होगा…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सूर्यसभा व शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा जिलेवासियों से अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं नि:शुल्क ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बचत की योजना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। कार्यक्रम में पद्मश्री फुलबासन यादव, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास पूर्णिमा साहू सहित अन्य मौजूद थे।

जिले में सूर्य घर योजना का हुुआ बेहतर क्रियान्वयन, 4 हजार से अधिक हितग्राही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि जिले के लिए 13 हजार 500 सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 8 हजार 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं तथा 4 हजार 117 हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनमें 1200 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। जिले के लिए गर्व का विषय है तथा आने वाले महीनों में राजनांदगांव को इस योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाया जाएगा।

संयुक्त प्रयास से योजना का प्रसार तेजी से हो रहा महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नगर निगम, विद्युत विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों का बिजली बिल शून्य हो गया है, वे अन्य लोगों को भी योजना से जोडऩे प्रेरित करें। नगर निगम क्षेत्र में लगभग 44 हजार मकानों में इस वित्तीय वर्ष के दौरान अधिक से अधिक सोलर संयंत्र स्थापित कराने का लक्ष्य रखा है।

शून्य बिजली बिल वाले हितग्राही प्रेरणा: वैष्णव ​ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है। उन्होंने कहा कि शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले हितग्राही समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी अपने गांव में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के सहयोगपरजोरदिया।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

2 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

2 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

2 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

2 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

2 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

2 hours ago