छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी…

राजनांदगांव । जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।

धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट…

1 minute ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कार्यालय जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वीकृत…

10 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत…

15 minutes ago
CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…

21 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…

25 minutes ago