छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिलेभर में 9915 से ज्यादा मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस बनी संजीवनी…

राजनांदगांव जिले में कई सालों से दौड़ लगा रही 108 संजीवनी एंबुलेंस इमरजेंसी के दौरान मरीजों के लिए संजीवनी साबित हुई है। सालभर में जिलेभर के 9915 मरीजों को इस सेवा का लाभ मिला। सड़क हादसों में घायलों को, गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने, कई तरह के अन्य हादसों में घायलों को, आपराधिक मामले, जंगली जानवरों के हमले में घायल, मेडिसिन से संबधित मरीज, जिले में महामारी का प्रकोप, पेट दर्द, तेज बुखार, सर्पदंश, जहर सेवन, आत्महत्या के मामले में मरीजों को समय में अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई गई।

संजीवनी 108 एक्सप्रेस एंबुलेंस के कर्मचारी जिले के अनेक स्थानों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने 24 घंटे सेवा में लगे रहते है। संजीवनी 108 की टीम ने बीते एक साल में करीब 10 हजार लोगों की इमरजेंसी मदद की। उन्हें समय में अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सेवा का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि बीते वर्ष 2024 में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक सालभर में 9915 मरीजों को इमरजेंसी हालातों में अपनी सेवाएं प्रदान की है।

महामारी की स्थिति में भी 108 एंबुलेंस बनी संजीवनी सड़क हादसों में घायल होने के 766 प्रकरण, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के 402 प्रकरण, जहर सेवन करने वाले 289 मामले, आत्महत्या के 19 प्रकरण, कार्डियक अरेस्ट के 2 केस, जंगली जानवरों के हमले में घायल होने वाले करीब 154 केस, अन्य में सर्पदंश, पेट दर्द, तेज बुखार एवं मेडिसिन विभाग से संबधित बीमारियों में 8287 लोगों को समय में अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी सेवाएं दी है। जिले में पीलिया, मलेरिया, डायरिया, स्वाइन फ्लू, टाईफाइड का प्रकोप होने और महामारी की स्थिति में मरीजों को इस सेवा का लाभ मिला है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोगों को मिला लाभ अविभाजित राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौंकी वहीं केसीजी जिले के छुईखदान, गंडई, खैरागढ़ एवं मुख्यालय दूर बसे गांव के ग्रामीणों को 24 घंटे इस सेवा का लाभ मिला। बड़े सड़क हादसों में घायलों को मदद मिली, आगजनी की घटना में मदद मिली। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं से दूर बसे गांव के मरीजों को समय में सीएचसी एवं पीएचसी अस्पतालों के अलावा राजनांदगांव के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक मरीजों को लाने संजीवनी एक्सप्रेस और मरीजों की सेवा में लगे कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

10 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

11 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

12 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

12 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

12 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

13 hours ago