छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जैविक गुड़ और लघु वनोपज विपणन के लिए शशिकांत ने दिए अपने सुझाव…

डोंगरगढ़ , भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नेफेड) नई दिल्ली के निदेशक मंडल की बैठक असम के गुवाहाटी में हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ मार्कफेड के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी शामिल हुए। द्विवेदी ने बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में कई सुझाव दिए। प्रदेश में मक्का खरीदी, मिलेट प्रोत्साहन, जैविक गुड़ व लघु वनोपज विपणन के लिए भी अपना सुझाव दिया।

द्विवेदी ने नेफेड की मेंबर समितियों, नेफेड द्वारा संचालित एफपीओ के माध्यम से बीज तथा बायोफर्टिलाइजर का उत्पादन एवं वितरण करने की अपील की। बैठक में बताया कि पीडीएस में चना व जागरी (गुड़) की सप्लाई पहले नेफेड द्वारा की जाती थी। वर्तमान में भी पुनः सप्लाई करने की पहल की जाए ताकि नेफेड को एक अच्छा बिजनेस मिल सके। छत्तीसगढ़ में मक्का की खेती खरीफ व रबी दोनों सीजन में होती है। लेकिन इसकी खरीदी नेफेड द्वारा क्यों नही की जा रही है, इसकी भी पहल की जानी चाहिए।

किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिलता: मिलेट को बढ़ावा देने के लिए कोदो, कुटकी,रागी खरीदी की भी प्रदेश में संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाइजर सीड (रामतील) का प्रोडक्शन होता है लेकिन किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिलता है, यदि नेफेड खरीदी करती है तो किसानों को इसका उचित मूल्य मिलेगा जिससे किसान अधिक मात्रा में उत्पादन करेंगे। कवर्धा एरिया में किसानों के द्वारा जैविक गुड़ बनाया जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

बालोद। जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

28 seconds ago
CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…

26 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

29 minutes ago
CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…

31 minutes ago
मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

भोपाल  मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…

42 minutes ago
CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

56 minutes ago