राजनांदगांव | पीड़ित चालक ने बताया कि 10-15 निजी कर्मचारियों ने न केवल उनसे पैसों की मांग की, विरोध करने पर चालकों के साथ मारपीट किए जाने की बात कही।जिले के छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित पाटेकोहरा आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात निजी कर्मचारी ट्रक चालकों से 200 से 500 रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे हैं।
शनिवार रात को पश्चिम बंगाल के तिरपुरा निवासी ट्रक चालक नंददास ने वसूली से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने चिचोला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और मारपीट का आरोप लगाया।
ड्राइवर संघ के जिला अध्यक्ष हेमनाथ देवांगन के मुताबिक, मैकेनिकल पर्ची के नाम पर बाहरी राज्यों के वाहनों से 4,100 रुपए और छत्तीसगढ़ के वाहनों से 1,200 रुपए की वसूली की जा रही है।
पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन
इसमें फिटनेस, वैध दस्तावेज, लाइसेंस और ओवरलोडिंग की जांच का बहाना बनाया जाता है। चिचोला चौकी प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
ड्राइवर संघ ने आरटीओ और कलेक्टर को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 7 दिनों के भीतर इस अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी, तो वे आंदोलन करेंगे। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी इस मामले से अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं।
महासमुंद। नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ तथा वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान वरिष्ठजन…
राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया…
रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…
राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…
बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के लिए पेश मामले में सुनवाई करते…
राजनांदगांव , जिले में रेत का अवैध खनन प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।…