छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 10 से अधिक घाटों पर अवैध रेत खनन, वैध खदानें एनओसी के इंतजार में बंद…

राजनांदगांव , जिले में रेत का अवैध खनन प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। लगातार कार्रवाई के बाद भी खनन से जुड़े लोग पीछे नहीं हट रहे हैं। जिला प्रशासन ने दर्जनों गाड़ियों पर कार्रवाई की है। इसके बाद भी अंबागढ़ चौकी से लेकर राजनांदगांव ब्लाक तक 10 अधिक जगहों पर खनन जारी है।

जिले में 5 रेत खदानों के लिए लीज स्वीकृत कर टेंडर किया गया। लेकिन ठेकेदारों को पर्यावरण की एनओसी अब तक नहीं मिल सकी है। वैध खदान इस सीजन में शुरु ही नहीं हो सके। इसका फायदा म​ाफिया उठा रहे हैं। शिवनाथ नदी में रातापायली, पारागांव, जामरी, मुड़पार, आसरा, शिकारी टोला, साल्हे मनेरी हिस्से में बेधड़क रेत खनन हो रहा है। मशीनों से रेत निकाल कर ट्रैक्टरों से परिवहन भी हो रहा। रेत को गांव के आसपास ही डंप किया जा रहा है। खनन से जुड़े लोगों का दबाव ऐसा है कि ग्रामीण इसकी शिकायत करने से तक डर रहे हैं। इस संबंध में माइनिंग अफसर भरत बंजारे ने बताया कि विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

कातुलवाही में सैकड़ों ट्रिप रेत निकाली, कार्रवाई नहीं अवैध रेत खनन से जुड़े लोग पूरे हिस्से में दबाव बनाकर भी रखते हैं। अंबागढ़ चौकी के कातुलवाही में नदी से सैकड़ों ट्रिप रेत बगैर किसी परमिशन की निकाल ली गई। लेकिन प्रशासन ने यहां कार्रवाई की हिम्मत तक नहीं दिखाई। वहीं ग्रामीणों पर भी शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया गया। बगैर किसी परमिशन से दबाव के दम पर यहां रेत खनन का अवैध खेल जारी रहा।

देर रात खनन का खेल सुबह तक हटा रहे मशीन स्थानीय लोगों की माने तो इन जगहों पर रात में रेत खनन का खेल शुरु होता है। रात 10 बजे के बाद बेधड़क मशीनों की मदद से नदी से रेत निकाली जा रही है। तब माइनिंग की टीम भी यहां नहीं पहुंच पाती। सुबह होते तक मशीनें और गाड़ियां हटा ली जाती है। ​प्रशासनिक टीम ने कई जगहों पर खनन के ​लिए रैंप भी तोड़े थे। लेकिन कार्रवाई के कुछ समय बाद खेल दोबारा शुरू हो गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

7 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

14 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

18 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

23 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कृषि उपज मण्डी परिसऱ में जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजनस्वस्थ शरीर व नशामुक्त भारत का…

32 minutes ago
CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेशरायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल…

36 minutes ago