राजनांदगांव। डुमरडीहकला में 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत एवं चंडी यज्ञ का शुभारंभ पीठ स्थापना, कलश यात्रा, वेदीपुजन, देवी भागवत महात्म्य (महिमा) के साथ कथा प्रारंभ किया गया। चंडी यज्ञ माता की मूर्ति स्थापना कर देवी-देवताओं को आव्हान कर यज्ञ प्रारंभ आचार्य पं. युवराज पाण्डेय, श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर द्वारा कराया गया।
मुख्य जजमान के रूप सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर-सुनीता ठाकुर है। कथा में आचार्य पं. युवराज पाण्डेय में अपने कथा में बताया कि श्रीमद् देवी भागवत एवं चंडी यज्ञ बिना माता के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है, हम सिर्फ संचालन करते है। आचार्य ने श्रीमद् देवी भागवत की महिमा कथा के माध्यम से बताया। कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ लोक पारंपरिक सुप्रसिद्ध गायक खिलेश यादव ने प्रस्तुति दिए। आचार्य पं. युवराज पाण्डेय के साथ 11 सहयोगी पंडित के रूप में चंडी यज्ञ करवा रहे है।
प्रथम दिवस कथा श्रवण करने डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोदनी लहरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, पूर्व सरपंच रामखिलावन पाल, गंभीर साहू, पप्पू नेताम, प्रमोद वर्मा, ग्राम पटेल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणजन कथा का रसपान किये।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…