छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दूसरे दिन सार्वजनिक एवं निजी स्थलो से निकाले 120 बेनर पोस्टर व झंडी, 58 दीवाल लेखन मिटाये

राजनांदगांव। राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ रायपुर द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात आदर्श आचार सहिता क्रियाशील होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है और शासकीय एवं निजी संपत्तियों पर लगे बेनर पोस्टर कल से ही हटाया जा रहा है। दूसरे दिन 120 छोटे बड़े बेनर पोस्टर व झंडी हटाकर 58 दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही की गयी।
संपत्ति विरूपण के कार्यवाही के संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दूसरे दिन सुबह से रेवाडीह, पेण्ड्री, बसंतपुर, नंदई, मोहारा, हल्दी, लखोली, कंचनबाग, आरामशीन रोड, तुलसीपुर, ममता नगर, दुर्गा चौक, गुडाखु लाईन आदि सार्वजनिक एवं निजी स्थलों से 120 छोटे बड़े बोर्ड, झंडी हटाकर 58 दिवाल लेखन मिटाये गये। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि गठित समिति नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी, सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने  से संबंधित कार्यो का निस्पादन करने तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर रहे है।

kgnews

Recent Posts

45 की उम्र में IAS अवनीश शरण की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल, खुद शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन

45 की उम्र में IAS अवनीश शरण की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल, खुद शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन

रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों किसी प्रशासनिक फैसले नहीं,…

16 minutes ago
उज्जैन में कांग्रेस नेता पर किसान को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, मामला गरमाया

उज्जैन में कांग्रेस नेता पर किसान को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, मामला गरमाया

उज्जैन  उज्जैन जिले के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में खेत के पास खाई खोदने का विरोध करने…

45 minutes ago
CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…

1 hour ago
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…

1 hour ago
MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…

1 hour ago
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…

1 hour ago