छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दो करोड़ का थाना मूसलाधार बारिश मे डूबा

राजनांदगांव//छुरिया जिला मुख्यालय से बाघनदी की दूरी लगभग 55 किलोमीटर है। महाराष्ट्र के बॉर्डर से लगा हुआ थाना बागनदी नक्सली क्षेत्र का संवेदनशील थाना माना जाता है। बरसात के इस मूसलाधार बारिश में बाघ नदी का थाना पूरी तरह से डूब गया और चाहूं और जलमग्न नजर आ रहा है। यह थाना ऐसा नहीं की पहली बार डूबा है इसके पहले दो बार और डूब चुका है इस समय पुरानी बिल्डिंग हुआ करती थी उसे समय भी थाना डूब गया था और पुलिस के लोगों द्वारा रखे आर्म्स और अन्य सामग्री को सर पर लादकर निकलना पड़ा था आज भी नई बिल्डिंग बनने के बावजूद में भी समस्या जस की तस हैं।

बांध बना जोखिम का कारण

बाघ नदी थाने से लगा हुआ डैम है इस थाने के जल मग्न होने का मुख्य कारण माना जा सकता है पुराना थाना बिल्डिंग होने के बाद भी डूबने के पश्चात जब इस बात की भनक और जानकारी पुलिस के आल्हा अधिकारियों को थी तो आखिर ऐसी क्या कारण रहे कि आखिर दो करोड़ की लागत की बिल्डिंग को भी पुनः उसी स्थान पर निर्माण कर दिया गया तकनीकी रूप से अगर देखा जाए तो यह कहीं से भी उचित नहीं था।

अतिसंवेदनशील क्षेत्र ,बावजूद समस्या से किया जा रहा है किनारा

खासकर पुलिस थाने का निर्माण किए जाने के पहले इस बात की तस्दीक पुलिस के आला अधिकारियों और पुलिस के तकनीकी विशेषज्ञों को प्रथम दृष्टा ही करनी चाहिए कि आखिर थाना सुरक्षित कैसे रखा जा सके बांध के होने के बावजूद जब थाना का क्षेत्र ही डुबान क्षेत्र के अंतर्गत आता रहा है हो तो उसे स्थल का चयन 2 करोड़ के थाना का भवन बनाने के लिए किया क्यों गया यह सबसे बड़ा जवलंत सवाल है। कहते हैं कि अगर बांध के सभी गेट को खोल दिया जाएगा तो थाने को बचा पाना किसी भी सूरत में संभव नहीं होगा जब परिस्थितियों ऐसी हो फिर भी अगर 2 करोड़ की राशि का भवन थाना के लिए तैयार किया गया होगा तो उसके तकनीकी विशेषज्ञ और पुलिस के आला अधिकारीयो की सोच आखिर कितनी विकसित रही होगी इसका अंदाजा लबालब भरे थाने में पानी को देखकर लगाया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …

CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में खेत की जुताई के दौरान…

45 seconds ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव , बोरतलाव क्षेत्र में मुरुम खदान की डबरी में डूबने से तीन बच्चों की…

2 minutes ago
राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव | शहर के गायत्री मंदिर चौक से आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज के सुशिष्य…

5 minutes ago
राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव , साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं व कवि-साहित्यकारों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा…

8 minutes ago
CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

रायपुर। बिरगांव में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े…

11 minutes ago
CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

बिलासपुर। खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर कैंटीन का ठेका और सरकारी नौकरी…

14 minutes ago