– जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न
राजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। लोकतंत्र के उत्सव में नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। नगर पालिका आम निर्वाचन अंतर्गत नगर पंचायत घुमका में अध्यक्ष पद एवं 15 पार्षद पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जनपद सदस्य के एक पद तथा जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सरपंच के 1 पद एवं पंच के 2 पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। नगर पंचायत घुमका में मतदान 95.36 प्रतिशत, जनपद पंचायत राजनांदगांव में मतदान 92.97 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव में मतदान 69.58 प्रतिशत रहा। मतदान के पश्चात मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना की गई तथा 4 जून को नगरीय निकाय की मतगणना की जाएगी।



राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…