राजनांदगांव, नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्कूली छात्रा का अपहरण करने वाले आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी से नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर िलया गया है।
खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा शहर के छात्रावास में रहती है। जो 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने स्कूल गई थी। जहां से छात्रा अचानक लापता हो गई। छात्रावास की अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों ने छात्रा की पतासाजी की। लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच शुरू की और बस स्टैंड से आरोपी सूरज बंजारे को हिरासत में लिया। जिसके बाद छात्रा मौजूद थी। आरोपी बेमेतरा जिले का रहने वाला है। जो छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर जा रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय,…
भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने…
रायपुर, अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से अरक (अथवा अरवा) चावल…
भोपाल मध्यप्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने…