छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पटरी पार के 3 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया सेंटर व स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन…

राजनांदगांव , पटरी पार क्षेत्र में निशुल्क हॉकी कोचिंग का मॉडल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय खेल संस्थानों तक पहुंचाने लगा है। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र से तैयार तीन खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल रायपुर और खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर में हुआ है। चयन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे खेल संस्कृति को मजबूत करने वाली उपलब्धि माना जा रहा है। चयनित होने पर जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने चयनितों का हौसला बढ़ाया।

राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र लगातार नई प्रतिभाएं तैयार कर रहा है। हालही में आयोजित चयन ट्रायल में प्रशिक्षण केंद्र के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित आवासीय खेल संस्थानों में जगह बनाई। मोनिष्का विश्वकर्मा का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल रायपुर, जान्हवी मेश्राम और गौरांग निषाद का खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए चयन हुआ है।

अन्य बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित किया जाएगा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव फिरोज अंसारी ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों का चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। पटरी पार निशुल्क प्रशिक्षण अभियान प्रदेश के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार कर रहा है। यह उपलब्धि अन्य बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करेगी। आने वाले वर्षों में यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे।

खिलाड़ी तैयार कर खेल संस्कृति को मजबूत करेंगे प्रशिक्षण केंद्र में अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे खिलाड़ियों को एडवांस तकनीकों से अनुशासन, खेल भावना, शिक्षा और सकारात्मक जीवनशैली का प्रशिक्षण दे रहे हैं। चिखली स्कूल मैदान में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रख खेल संस्कृति को मजबूत करना है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

27 minutes ago
CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

कोरबा। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या कर…

50 minutes ago
CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर…

1 hour ago
CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई…

1 hour ago
CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…

1 hour ago
CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र…

1 hour ago