राजनांदगांव : पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर में शामिल हुए पशुपालक

चिकित्सा शिविर का आयोजन  पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव शामिल हुए। मेला प्रदर्शनी के तहत चारा प्रसंस्करण, यूरिया उपचार, साइलेज निर्माण एवं अजोला उत्पादन के स्टॉल लगाए गए थे। जिसका अतिथियों एवं किसानों ने निरीक्षण किया और इसके संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पशुओं का टीकाकरण किया गया। बीमारी पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई।


मेले में उन्नत नस्ल के दुधारू गाय, उन्नत नस्ल के बछड़ा, बछिया, बैल, भैंस, उन्नत नस्ल के बकरे की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पशुपालक किसानों ने भाग लिया। चयन समिति के निर्णायक पदाधिकारियों ने प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता में पशुओं के उन्नत नस्ल व उत्तम स्वास्थ्य के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत किया। दुधारू गाय वर्ग से गिरधर यादव, संदीप यादव पुरस्कृ़त हुए। बछिया वर्ग से जसवंत साहू, जितेन साहू, झांसी साहू को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह बकरी और भेड़ पालन के लिए अन्य 6 किसानों को प्रशस्ति पत्र के साथ टिकेश कुमार यादव, मुजीब बिलाल, आशीष देशलहरे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस आयोजन में पशुपालक किसान उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. तरूण रामटेके और डॉ. अशोक जैन द्वारा नवीन तकनीकों, हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी, पशुपालन व्यवसाय से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने, स्वरोजगार हेतु राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अन्तर्गत बकरी पालन, मुर्गी पालन के लिए फार्म स्थापित करने संबंधी विषयों पर उन्नत एवं प्रगतिशील पशुपालकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रतिभा भोसले, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. अनुप्रिया चंद्राकर, डॉ. प्रियंका साव, डॉ. गजेंद्र यादव, बलराज सिंह चौहान, प्रेमलता कोसरे, शत्रुघ्न यादव, पीयूष कश्यप, इंटर्नशिप के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक व किसान उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : संस्कारधानी गरबा उत्सव का जलवा बरकरार,  शिवनाथ वाटिका में उमड़ रही गरबा प्रेमियों की भीड़ , पांचवां दिन विजेताओं को किया गया सम्मानित

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

17 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

32 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

42 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

52 minutes ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago