छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही चयन को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। ग्राम सभा के दौरान आवास सूची में नाम नहीं होने से नाराज एक महिला और उसकी बेटी ने पंचायत भवन के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हितग्राहियों की सूची पर चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान एक महिला ने सूची में अपना नाम शामिल नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई। महिला और उसकी बेटी का आरोप है कि वे लंबे समय से आवास के लिए आवेदन कर रही हैं और उनके पास जनपद पंचायत की पावती भी मौजूद है। उनका कहना है कि जनपद स्तर से तैयार सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन पंचायत स्तर पर उसे हटा दिया गया।

ग्राम सभा के दौरान इस मुद्दे को लेकर सरपंच, सचिव और संबंधित परिवार के बीच तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद महिला और उसकी बेटी ने पंचायत भवन के भीतर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुकुलदैहान चौकी से एएसआई चंपेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि महिलाओं का आरोप है कि स्वीकृत सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। वहीं प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि संबंधित महिला के गांव में दो मकान होने की जानकारी मिली है।

प्रशासन अब पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है कि हितग्राही चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही या अनियमितता हुई है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सूची में नाम हटाए जाने के पीछे वास्तविक कारण क्या थे। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

29 minutes ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

38 minutes ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

44 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

59 minutes ago
CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

जांजगीर-चांपा । भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के…

1 hour ago
Bastar में उठाव नहीं होने से करोड़ों की धान सड़ी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Bastar में उठाव नहीं होने से करोड़ों की धान सड़ी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

सुकमा. सुकमा में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. किसानों से…

1 hour ago