छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पेयजल उपलब्ध नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के गांव मोतीपुर में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के चलते मोतीपुर निवासियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण 15 मई को कुमर्दा मुख्य सड़क पर चक्काजाम करेंगें। बता दें, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को बताया कि, पिछले कुछ महीनो से उनके गांव में लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यहां नलजल योजना ठप पडी़ हुई है। गांव में दो बोर और एक हैंडपंप है, लेकिन उससे पानी नहीं आ रहा है। स्कूल के एक हैंडपंप से गुजारा चल रहा है। ग्राम मोतीपुर के निवासी दिलीप निर्मलकर और शत्रुघ्न निर्मलकर ने कहा- बीते 22 अप्रैल को भी इस समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद पीएचई विभाग के लोग आए लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि गांव में दो बोर और एक हैंडपंप है जिसमें से दोनों बोर के मोटर पंप खराब हो चुके हैं। वहीं एक हैंड पंप से पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते लोगों को पेयजल के लिए समस्या हो रही है।

kgnews

Recent Posts

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; जल्द होगी कार्रवाई

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; जल्द होगी कार्रवाई

भोपाल  राजधानी में अब सड़कों पर गंदगी और निर्माण मलबा फैलाने वाले सरकारी विभागों को…

37 minutes ago
बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर. भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार…

1 hour ago
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल, प्रशासन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल, प्रशासन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

धार   इं प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वावलंबन…

1 hour ago
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन…

1 hour ago