राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की भारी कमी हो गई है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शाहिद भाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन के माध्यम से अस्पतालों में अनिवार्य 300 दवाइयों में से केवल 40 से 50 दवाइयां ही पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड और राज्य की आवश्यक दवा सूची के अनुसार जिला, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवनरक्षक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अस्पतालों में करीब 250 प्रकार की चिकित्सा सामग्रियों की जरूरत के बावजूद केवल 70 से 80 सामग्रियों की ही आपूर्ति हो रही है। कई अस्पतालों में सिरिंज तक की कमी बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर जिला, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…
डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…
मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…