छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश

– 30 मार्च को नवनिर्मित आवासों में कराया जाएगा गृह प्रवेश

राजनांदगांव। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने, नये आवास स्वीकृति करने, छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आवास प्लस में नाम जोडऩे तथा 30 मार्च को नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों में लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्मय से अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्ष 2016 से 2023 तक स्वीकृत 27 हजार 442 आवासों में से 27 हजार 55 आवास पूर्ण हो चुके है तथा शेष 387 आवास को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 27 हजार 968 आवासों के लिए जारी पहली और दूसरी किश्त के आधार पर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जनपद पंचायत के सीईओ, विकासखंड स्तरीय नियुक्त नोडल अधिकारी, उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, तकनीकी सहायक मनरेगा एवं योजनांतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठके में बताया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के ग्राम विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही छूटे हुये पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ प्रदान किये जाने के लिए वर्ष 2018 में तैयार किए गए आवास प्लस की सूची को नये मापदण्ड अनुसार संशोधित किया जाएगा। नये मापदण्ड के आधार पर सभी छुटे हुए पात्र परिवारों को आवास प्लस सूची में समय-सीमा में सर्वे पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारीगण एवं जनपद पंचायत के सीईओ तथा सभी योजनाओं के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

4 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

4 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

4 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

5 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

5 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

5 hours ago