छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनने से सरजूराम का हुआ सपना पूरा

– पक्का मकान में सरजूराम का परिवार सुरक्षित और स्वस्थ
– सरकार ने परिवार के मुखिया की तरह हमें सुरक्षित रखने दिया पक्का मकान
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया विशेष धन्यवाद

राजनांदगांव। परिवार के मुखिया का सपना होता है कि वे अपने परिवार को सुरक्षित और स्वस्थ रखे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरजूराम साहू का पक्का मकान बनने से उनका परिवार सुरक्षित और स्वस्थ महसूस कर रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार निवासी सरजूराम साहू ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन ने एक परिवार के मुखिया की तरह हमें सुरक्षित रखने के लिए पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराया है। इससे हमारा परिवार सुरक्षित एवं स्वस्थ महसूस कर रहा है। सरजूराम साहू ने कहा कि पक्का मकान बनाने की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, जो प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि वे आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे।
सरजूराम साहू ने बताया कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उनका परिवार एक कच्चे मकान में जीवन व्यतीत कर रहा था। बरसात के मौसम में मकान में पानी टपकना, मकान में पानी का भराव, आंधी-तूफान में घर के गिरने का डर और जीवन की अन्य कठिनाइयाँ उनके साथ हमेशा जुड़ी रहती थीं। इसके साथ दीवारों में नमी होने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होता था। आर्थिक तंगी के कारण वे पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे, लेकिन उनका हमेशा से सपना था कि एक दिन उनके पास भी पक्का मकान होगा, जहाँ उनका परिवार सुरक्षित और आराम से रह सकेगा।
सरजूराम साहू ने बताया कि उनको जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का मकान बनाने का अवसर मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तत्काल योजना का लाभ उठाते हुए अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और मजबूत घर का निर्माण किया। घर में शौचालय का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग किया जा रहा है। इस योजना ने न केवल उनके जीवन की कठिनाईयाँ दूर की बल्कि उनके आत्म-सम्मान और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाया। आज श्री साहू का परिवार एक पक्के मकान में रह रहा है, जहाँ अब बारिश का पानी घर में नहीं घुसता, आंधी-तूफान का डर नहीं है और न ही जीवन की बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। वहीं अब दीवारों में सीलन जैसी समस्या से भी निजात मिली है और परिवार को एक खुशनुमा वातावरण मिला है। वे अब अपने घर में आराम से जीवन यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही शासन द्वारा नि:शुल्क राशन, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल, उनकी पत्नि को मतहारी वंदन योजना से एक हजार रूपए प्रति माह मिल रहा है और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। सरजूराम साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि जिनकी मदद से उनका यह सपना पूरा हो पाया।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

8 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

8 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

8 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

9 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

9 hours ago