छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव ने अपने निवास पर स्थापित किया सोलर पैनल

– केन्द्र एवं राज्य शासन से मिली कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी
– सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, मिला रहा भरपूर फायदा
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सौर ऊर्जा के माध्यम से देश ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर ने अपने निवास ग्राम पार्रीकला में 3 किलो वॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है, जिसका उन्हें भरपूर फायदा मिल रहा है। अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए की सब्सिडी तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की सब्सिडी शीघ्र ही सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि प्राकृतिक ऊर्जा बिजली उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। सौर ऊर्जा से प्राप्त बिजली इको फ्रेंडली भी है। चंद्राकर ने बताया कि सोलर पैनल लगाने से उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है और राहत मिली है। चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना बिजली बिल में राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…

2 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

विधायक प्रणव कुमार मरपची होंगे मुख्य अतिथि गौरेला पेंड्रा मरवाही, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी…

10 minutes ago
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ…

13 minutes ago
CG : दो साल बाद बेटे से मिली मां : समझाइश रंग लाई तो आंसुओं के साथ हुई घर वापसी

CG : दो साल बाद बेटे से मिली मां : समझाइश रंग लाई तो आंसुओं के साथ हुई घर वापसी

रायपुर, कभी परिवार की कलह से आहत होकर घर छोड़ने वाली 70 वर्षीय लच्छनी बाई…

17 minutes ago
मोहला : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ …

मोहला : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ …

- 20 जून तक जारी रहेंगे विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, वृहद पंजीकरण शिविर…

23 minutes ago
CG : अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त

CG : अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त

रायपुर, अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर धमतरी जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई…

26 minutes ago