राजनांदगांव : बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन कर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव , स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच पिछले 16 सालों से हर साल फरवरी में मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम करता आया है। इसी क्रम में इस साल भी यह आयोजन ग्राम पंचायत सुरगी में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं को लेकर अपने माता-पिता का पूजन कर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता को तिलक किया, उनकी आरती की उन्हें भोग लगाकर आशिर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों से सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा अर्चना की।

मंच के प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार साहू एवं संरक्षक संजय शर्मा, रितेश यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच द्वारा यह आयोजन हर साल किया जाता है। इस वर्ष सुरगी में कार्यक्रम किया गया। कल 14 फरवरी को सुबह 11 बजे समता वृद्धाश्रम जीई रोड में बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस मना कर माता-पिता का पूजन किया जाएगा। सुरगी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील अग्रवाल, ओमप्रकाश निषाद माता-पिता का पूजन देख भावविभोर हो गए। उन्होंने आयोजन की सराहना की।

आज के आयोजन में बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल-माला पहनाई। तिलक किया और हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना की। माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगा कर आशिर्वाद दिया। विधिवत पूजन कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की। अतिथियों ने कहा ऐसे दिन को भव्यता के साथ सभी को करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चो ने रोज सुबह जल्दी उठने और माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की प्रतिज्ञा ली।

जैसे संस्कार दिया जाए वैसा उसका भविष्य माता-पिता ने कहा कि ऐसे आयोजन में आने का सौभाग्य मिलने से उन्हें खुशी हुई।प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में माता-पिता के प्रति अनादर भाव का बढ़ना, मन की अशांति, चिड़चिड़ापन तेजी से बढ़ता जा रहा है। युवा तेजी से व्यसन की ओर बढ़ रहे है। ऐसे में मातृ-पितृ पूजन दिवस इन सब विकारों से बाहर लाकर संस्कारों का बीजा रोपण कर उन्नति की ओर ले जा रहा है। बाल्यकाल में जैसे संस्कार दिया जाए वैसा उसका भविष्य होता है। अच्छे संस्कार व्यक्ति को महान बना सकते है और वही बुरे संस्कार इंसान को पतन की खाई में गिरा सकते है। इससे बचने मंच के द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

10 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

10 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

10 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

10 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

10 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

10 hours ago