राजनांदगांव | बसंतपुर पुलिस व साइबर सेल की टीम ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोपेड जब्त की गई है। जिसे आरोपियों ने अलग-अलग हिस्सों से चोरी किया था। सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों और सीमावर्ती जिलों से भी मोपेड चोरी करने की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुकुलदैहान चौकी में एक मोपेड चोरी की शिकायत हुई। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुटी थी। तभी चिखली इलाके में संदेही सिंह बैस को चोरी की मोपेड में घूमते देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने साकार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी साकार सिंह ने अपने साथी गोपाल वर्मा के साथ मिलकर मोपेड चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपियों से 9 मोपेड जब्त कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
भोपाल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये…
सलकनपुर सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स…
रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रक्रिया को तकनीक…
ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को अब तक मुख्य रूप से…