मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती समारोह में शिरकत करेंगे

मंडला में बलराम जयंती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को होंगे उपस्थित

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में करीब 83 लाख किसानों के खातों में 1671 करोड़ रूपए की राशि का होगा अंतरण

226.12 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंडला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित कृष्ण भ्राता, कृषि देवता भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के करीब 83 लाख किसानों के खातों में 1671 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इसमें मंडला जिले के 01 लाख 39 हजार 197 किसानों को 28.11 करोड़ रूपए की राशि अंतरित होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव 226.12 करोड़ रूपए की लागत के कुल 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 202.25 करोड़ रूपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन एवं 23.87 करोड़ रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम भीमडोंगरी विकासखंड मवई में 172 लाख रूपए की लागत के पुलिस जनमित्र सहयोग केन्द्र स्थापना कार्य, 387.71 लाख रूपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 386.49 लाख रूपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 123.20 लाख रूपए की लागत के शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल दाढ़ीभानपुर में 3 लैब एवं 4 अतिरिक्त कक्षों का भवन निर्माण 641.74 लाख रूपए की लागत के लावाधार जलाशय का नहर सहित निर्माण 42.23 लाख रूपए की लागत के माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य बसनी, 27.04 लाख रूपए की लागत के ग्राम पंचायत ग्वारा में मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल एवं समतलीकरण कार्य, 33.08 लाख रूपए की लागत के ग्राम पंचायत किन्द्री सड़क एवं पुलिया निर्माण, 49.27 लाख रूपए की लागत के चुटका से चुटका टोला (कुंडा) मार्ग निर्माण, 199.78 लाख रूपए की लागत के तिलगांव से चंदेहरा बैगाटोला मार्ग निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र लावर का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुदरा का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र सलैया का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भालीवाड़ा का भवन निर्माण कार्य एवं 65 लाख रूपए की लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र जामगांव का भवन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 398.01 लाख रूपए की लागत के मदनपुर नैझर मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 304.83 लाख रूपए की लागत के नकावल पहुंच मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 11234.17 लाख रूपए के घुटास-उमरिया महली-इलाही से घुघरी-चाबी मार्ग, 6822.78 लाख रूपए की लागत के कालपी-छिंदगांव-पिपरिया मार्ग निर्माण, 546.53 लाख रूपए की लागत के सहस्त्रधारा पहुंच मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 344 लाख रूपए की लागत के पीएम ऊषा परियोजना अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष एवं उन्नयन कार्य, 500 लाख रूपए की लागत के जनजातीय सांस्कृतिक केन्द्र मंडला भवन निर्माण कार्य, 37.50 लाख रूपए की लागत के नवीन पंचायत भवन निर्माण सूरजपुरा और 37.50 लाख रूपए की लागत के नवीन पंचायत भवन तिलईपानी का भूमिपूजन करेंगे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हेडमास्टर की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल…

4 minutes ago
CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका…

7 minutes ago
CG : ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन…

CG : ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन…

13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना रायपुर । सुकमा जिले…

13 minutes ago
CG : कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में हड़कंप, 15 छात्राएं बीमार …

CG : कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में हड़कंप, 15 छात्राएं बीमार …

कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास…

16 minutes ago
CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …

CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …

कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़…

22 minutes ago
CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता रायपुर…

26 minutes ago