राजनांदगांव : बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

राजनांदगांव | राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर सिंगारपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। घटना में गंभीर चोटें आने से बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए खैरागढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जोगी दल्ली निवासी 26 वर्षीय डुलेश यादव पिता कृष्णा यादव, 27 वर्षीय चुमन लाल निर्मलकर पिता भीखम लाल व नूतन वर्मा रविवार को बाइक में सवार होकर ठेलकाडीह आए थे। तीनों युवक रात में ठेलकाडीह के ढाबा में खाना खाए। खाना खाने के बाद तीनों युवक वापस अपने घर जोगी दल्ली जा रहे थे।

रात करीब साढ़े 9 बजे सिंगारपुर के पास तेज रतार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवक मोड़ में लगाए सुरक्षा घेरा से टकरा कर दूसरी ओर गिर गए। घटना में गंभीर चोटें आने से युवक डुलेश्वर यादव व चुमन निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नूतन वर्मा घायल है और उसका इलाज जारी है। ठेलकाडीह पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

- ग्राम गठुला के टीकम होटल संचालक ने अपनाई सौर ऊर्जा- सौर ऊर्जा से हुआ…

3 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं के घर पहुंचकर जाना हालचाल

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं के घर पहुंचकर जाना हालचाल

- गौरी नगर का औचक निरीक्षण कर वार्डवासियों से ली मूलभूत सुविधाओं की जानकारीराजनांदगांव ।…

4 minutes ago
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार रहेगा अनिवार्य, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र बोले- आदेश वापस नहीं होगा

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार रहेगा अनिवार्य, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र बोले- आदेश वापस नहीं होगा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार के आदेश को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है.…

52 minutes ago
MP के 2 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 9 साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ; मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी

MP के 2 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 9 साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ; मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी

भोपाल  मध्य प्रदेश के करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए लंबे समय से रुकी…

1 hour ago
सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई

सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई

बीजापुर-सुकमा. सीमावर्ती गांवों में बिजली व्यवस्था अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।…

2 hours ago
मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ.…

2 hours ago