राजनांदगांव , बजरंग सेना संगठन को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से महिला मोर्चा के जिला नेतृत्व में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। बजरंग सेना के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र (भय्यू) यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश कोचर की अनुशंसा पर अस्मिता गौतम को बजरंग सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव नीलेश भारद्वाज उपस्थित थे। उन्होंने संगठन के नियमों, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अस्मिता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…
भोपाल भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…
भोपाल मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…