राजनांदगांव घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनवाई है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश अविनाश तिवारी ने उक्त फैसला सुनाया है।
विशेष लोक अभियोजक परवेज अख्तर ने बताया कि मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है। नवंबर 2020 में पीड़िता अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी डी उर्फ डीएन उसे जाम देने का लालच देकर अपने घर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। परिजनों की शिकायत के बाद चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में चल रही थी, सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश अविनाश तिवारी ने आरोपी को अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें…
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…
खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…
रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…