अंबिकापुर जिले के लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम कुदर में ग्रामीण ने जमीन विवाद पर अपने बड़े भाई पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रविनाथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टांगी की जब्ती बनाई। पुलिस ने बताया कि कुदर निवासी 40 वर्षीय साखा राम गोड़ रात अपने कमरे में सोया था।
उसी दौरान छोटा भाई रविनाथ दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसा और टांगी से सखाराम के ऊपर हमला किया। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गया था। इस दौरान सखाराम की मौत हो गई। सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गांव से ही गिरफ्तार किया। वहीं टांगी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…