राजनांदगांव : मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ किया आजीवन संघर्ष – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए किया कार्य
– विधानसभा अध्यक्ष ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की
– विधानसभा अध्यक्ष ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह में हुए शामिल
– जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर 10 लाख रूपए तक के विकास कार्यों के लिए घोषणा की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 46-4-1024x561.jpeg

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता ने वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद मध्यप्रदेश से होने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए कार्य किया। मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। मिनीमाता ने अस्पृश्यता निवारण कानून बनाने के लिए लोकसभा में प्रखर तर्कों के साथ अपनी बातें रखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के संदेश मनखे-मनखे एक समान को मिनीमाता ने दुनिया में प्रचारित किया।

सभी समाज को साथ लेकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रेरणा का स्त्रोत देखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता जैसे बेटियां आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बने और उनके जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिए राशि को बढ़ाकर 75 करोड़ रूपए रखी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 46-5-1024x797.jpeg

महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता के नाम से है। इसके साथ ही महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल एवं पूर्व विधायक रामजी भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, धनेश पाटिला, अपर कलेक्टर सीएल मारण्कडेय, अध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति युवराजदास ढीरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

1 hour ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

1 hour ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

1 hour ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

2 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

2 hours ago