राजनांदगांव : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना

– प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 21 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 28 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 1 मई 2026 से डाउनलोड किया जा सकता है। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास अवासीय विद्यालयों में प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी करायी जाती है। ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने एवं अन्य जानकारी वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

7 minutes ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की कार्रवाई में रेत एवं चूना पत्थर, गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा जप्त …

राजनांदगांव : खनिज विभाग की कार्रवाई में रेत एवं चूना पत्थर, गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

18 minutes ago
दिल्ली में CM विष्णु देव साय की CM रेखा गुप्ता से मुलाकात, सुशासन और विकास पर चर्चा

दिल्ली में CM विष्णु देव साय की CM रेखा गुप्ता से मुलाकात, सुशासन और विकास पर चर्चा

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं. अपने व्यस्त दिल्ली दौरे पर सीएम…

25 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

26 minutes ago
CG : कृषकों को रासायनिक खाद वितरण प्रारंभ …

CG : कृषकों को रासायनिक खाद वितरण प्रारंभ …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । किसानों द्वारा खरीफ की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में इस…

40 minutes ago
CG : सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा ‘सुरक्षित मातृत्व मेला’ …

CG : सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा ‘सुरक्षित मातृत्व मेला’ …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा मातृ-शिशु…

45 minutes ago