राजनांदगांव : मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज ग्राम कोपेडीह को अधिरोपित आरोपों के संबंध में अपना उत्तर 12 अगस्त को प्रस्तुत करने के निर्देश

राजनांदगांव। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी सीएल मारकण्डेय द्वारा बिना अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार करने पर तहसील राजनांदगांव के ग्राम कोपेडीह स्थित मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज के संचालक भवदीप सिंह को अधिरोपित आरोपों के संबंध में अपना उत्तर 12 अगस्त 2025 को प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित तिथि में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर आरोप स्वीकार माना जाएगा तथा प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन डोमेन्द्र धु्रव द्वारा तहसील राजनांदगांव के ग्राम कोपेडीह स्थित मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज के संचालक भवदीप सिंह के समक्ष जांच की गई। जांच के दौरान फर्म में विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री विक्रय हेतु संग्रहित किया गया था, जिसमें से पोपो एक्वा (पैक्ड) 250 एमएल के 64 पैकेट कुल 16 लीटर को मिलावट की शंका के आधार पर जांच हेतु नमूना 128 रूपए नगद भुगतान कर रसीद प्राप्त कर क्रय किया गया।

पोपो एक्वा (पैक्ड) के नमूना को खाद्य विश्लेषक खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर को जांच हेतु भेजे जाने पर मानक घोषित किया गया। विवेचना के दौरान पोपो एक्वा (पैक्ड) ड्रिंकिंग वाटर 250 एमएच (पैक्ड) पर अंकित बीआईएस नंबर आईएस : 14543 : 2016 सीएम/एल 5200109783 पाया गया, जो सुधा मिनरल्स भेंडेन जिला बरगढ़ उड़ीसा के नाम से पंजीकृत है, किन्तु समरस इंडस्ट्रीज के संचालक द्वारा वर्णित बीआईएस नंबर का अनाधिकृत उपयोग एवं पैकेट के ऊपर बैंच नंबर मैन्यूफैक्चरिंग डेट इत्यादि का उल्लेख नहीं पाये जाने के कारण पोपो एक्वा 250 एमएल (पैक्ड) मिथ्याछाप स्तर का पाया गया। तहसील राजनांदगांव के ग्राम कोपेडीह स्थित मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज के संचालक भवदीप सिंह  द्वारा बिना अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार करना तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन करना पाया गया है, जो दण्डनीय है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं : खाद्य मंत्री राजपूत

बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है…

27 minutes ago
बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट. रविवार को खरीफ सीजन में धान की रोपाई के लिए निकलीं 18 महिलाएं भीषण…

42 minutes ago
नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

​रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के…

52 minutes ago
CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

2 hours ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

2 hours ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

2 hours ago