छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मोंगरा बांध में मिला कंकाल 8 माह पहले बहा था अधेड़…

अंबागढ़ चौकी | जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र स्थित मोगरा बांध में एक मानव नरकंकाल मिला है। जांच में सामने आया है कि यह शव महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग का है, जो करीब आठ महीने पहले बाढ़ के दौरान लापता हो गए थे। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था।

ग्राम भुरभूसी के कुछ ग्रामीण गुरुवार शाम मोगरा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में मछली पकड़ने पहुंचे थे, इसी दौरान पानी कम होने से पेड़ों की जड़ों में फंसे इंसानी अवशेष दिखाई दिए। नरकंकाल की सूचना गांव के लोगों को दी गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीण प्रतिनिधियों और गांव के कोतवाल-पटेल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी चिल्हाटी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मानव शरीर के कई हिस्से अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। बताया जा रहा है कि शरीर का निचला हिस्सा पेड़ की जड़ों में फंसा था, जबकि सिर और अन्य अंग कुछ दूरी पर बिखरे हुए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के टेकाबदर गांव से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर मृतक का बेटा सालिक राम यादव मौके पर पहुंचा, जिसने लाल बनियान और चड्‌ढा के आधार पर अपने पिता की पहचान 60 वर्षीय सदाराम यादव के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सदाराम यादव 25 सितंबर 2025 को गाय चराने घर से निकले थे। उसी दिन भारी बारिश हुई थी। आशंका है कि तेज बहाव में वे नदी में बह गए।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

4 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

5 hours ago