राजनांदगांव , राजनांदगांव के स्कूलों में 23 लघु मरम्मत और जीर्णोद्धार के कामों को मंजूरी मिली है। यह स्वीकृति राजनांदगांव विधायक डॉ.रमन सिंह के प्रयास से हुई। काम डीएमएफ मद से होंगे। इसमें अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 10 काम शामिल हैं। हर काम की लागत 5 लाख रुपए तय की गई है। सुलभ शौचालय निर्माण के 8 काम मंजूर हुए हैं।
हर काम 5 लाख रुपए का है। किचन शेड निर्माण के 3 काम स्वीकृत हुए हैं। साइकिल स्टैंड निर्माण के 2 काम भी मंजूर हुए हैं। इन 23 कामों पर कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च होंगे। काम पनेका, बम्हनी, धनगांव, सोमनी, सुरगी, कुम्हालोरी, बैगाटोला, भोथीपार खुर्द, बिरेझर, भर्रेगांव, मोखला, धर्मापुर, बुचीभरदा, लिटिया, बरगाही, खुटेरी, डिलापहरी के स्कूलों में होंगे। डॉ.सिंह ने कहा कि काम पूरे होने के बाद ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में सुविधाएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा। शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…
चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…