राजनांदगांव , शहर के लिए रिजर्व पानी की खेप फिर मोंगरा बैराज से मंगाया गया है। बैराज से लगभग 300 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया है। जो शुक्रवार तक मोहारा एनीकट पहुंचेगा। निगम अफसरों ने दावा किया है कि इस खेप से 15 जून तक शहर में पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। दरअसल मोहारा एनीकट का वाटर लेवल तेजी से गिर रहा था।
मौजूदा समय में एनीकट में 4 फीट पानी है। जिससे आने वाले दिनों में आपूर्ति प्रभावित हो सकती थी। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने जलसंसाधन विभाग को पत्र लिखकर रिजर्व कराए गए पानी की खेप मंगाई है। 300 एमसीएफटी पानी आने के बाद रिजर्व पानी का स्टॉक लगभग खत्म हो जाएगा। ऐसे में मानसून तक इसी पानी के भरोसे शहर में आपूर्ति करनी होगी।
यह निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती भी साबित होने वाला है। इधर मंगलवार रात चले तेज अंधड़ के दौरान मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट के 11 केवी लाइन में पेड़ गिर गया। इससे पूरे प्लांट में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। रात में ही बिजली कंपनी ने सुधार शुरु किया। जिसमें 5 घंटे का समय लगा। इससे सुबह शहर के कई हिस्सों में नल नहीं खुले। शाम में भी निर्धारित समय से 3 घंटे देर से नल खुल सकें। बिजली लाइन में सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…