राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल प्रदेश के स्वस्थ मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव की मंशानुरूप कोरोनाकाल की इस भीषण महामारी मे संस्कारधानी के युंका नेता विशु अजमानी द्वारा लगातार लोगो की जनसेवा की जा रही है आज भी उनके द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारो को सूखा राशन सामग्री साहित कोरोना से बचाव के लिए मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को चाहे ऑक्सीजन की समस्या हो या दवाई राशन की इनके द्वारा लोगो को निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है.
Home »
राजनांदगांव : युंका नेता अजमानी कोरोनाकाल मे निरंतर कर रहे जनसेवा, जनमानस सेवा ही सर्वोपरि – विशु
by kgnews
10/05/2021

उनके साथ शहर के युवाओ फौज सहित शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मुस्तफा जोया युंका कांग्रेस नेता शुभम कसार तौसीफ गोरी शहर जिला कांग्रेस सेवादल के सोशल मीडिया प्रभारी मयंक सोनी जन भी जनहितकारी कार्यो मे अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है जो लगातार उनके साथ रहकर दिन रात जनसेवा कर रहे है युंका नेता विशु अजमानी के नेतृत्व मे उनकी टीम द्वारा कोरोनाकाल मे जिला चिकित्सालय पर लगातार दिन प्रतिदिन रक्तदान भी करवाया जाता है जिसकी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजन सहित आमजन भी उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा कर रहे है उपरोक्त जानकारी शहर जिला कांग्रेस सेवादल के सोशल मीडिया प्रभारी एवम जिला ग्रामीण छात्र संगठन के महासचिव मयंक सोनी ने दी









