Home » राजनांदगांव : युवक की मौत, लगाया आरोप- पिटाई से गई जान…

राजनांदगांव : युवक की मौत, लगाया आरोप- पिटाई से गई जान…

30/04/2026

राजनांदगांव | मेडिकल कालेज अस्‍पताल में मंगलवार रात मृत अवस्‍था में लाए गए युवक शिवम गेंड्रे की मौत को संदिग्‍ध बताया जा रहा है। ग्राम राजा भानपुरी निवासी मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे बेदम पीटा गया था। जिसे से उसकी मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे राजाभानपुरी निवासी शिवम गेंड्रे (19) को घायल अवस्‍था में विक्रम यादव, नितेश कुमार और संदीप कुमार ई रिक्‍शा में लादकर मेडिकल कालेज अस्‍पताल पहुंचे थे। उन्‍होंने बताया कि युवक चिखली ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में घायल होकर अचेत पड़ा था।

डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के हास्पिटल पहुंचने के बाद मृतक की पहचान हुई। परिजनों का आरोप है कि जिन युवकों ने शिवम को अस्‍पताल छोड़ा। उन्‍होंने ने ही पहले उसकी बेदम पिटाई की।

Leave a comment