राजनांदगांव| आरके नगर चौक में बाइक सवार से सोने की चैन और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों में एक नाबालिग हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी देवरी से भिलाई जा रहा था। तभी आरके नगर चौक में उसके बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह अपनी बाइक को धकेलते हुए पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी तीन बदमाश मौके पर पहुंचे।
उसे धक्का दिया और मारपीट करते हुए गले में पहने सोने की चैन और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुरेंद्र यादव, अभिषेक कुम्भारे, एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपियों से मोपेड जब्त किए हैं।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…